महीना पलटने के साथ ही मौसम भी पलटा। रविवार को भोपाल में बादल छाए, ग्वालियर में बूंदाबांदी और नीमच में ओले गिरे। खास बात यह रही कि तीनों ही शहरों में दिन का पारा चढ़ा। भोपाल में शनिवार के मुकाबले दिन का पारा 2.6 डिग्री बढ़कर 29.5 डिग्री पहुंचा। ग्वालियर में 1.7 डिग्री बढ़ा, 22.4 डिग्री हुआ। ऐसे ही नीमच में आधे घंटे ओले गिरने के बाद में 0.9 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई। पारा 25.2 डिग्री रहा। हवाओं से बदला मौसम वहां ओले और यहां बादल इसलिए… भोपाल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हवा का रुख उत्तरी से बदलकर दक्षिण-पश्चिमी हो गया। उत्तर से सर्द हवा नहीं आने और बादल छाने से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। नीमच में ठंडी और गर्म हवाओं के मिलने से विंड शियर जोन बना, फ्रीजिंग लेवल नीचे आया और ओले गिरे। ग्वालियर-चंबल-मालवा में नमी वाले बादलों से बारिश हुई।


