अटल स्मृति समिति ने जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

विदिशा| भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर, अटल स्मृति समिति ने जनसंघ के वरिष्ठ एवं सम्माननीय कार्यकर्ताओं का घर-घर जाकर गरिमामय सम्मान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंघ काल में संगठन निर्माण, वैचारिक संघर्ष, तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था। सम्मानित होने वालों में राघव जी भाई, पूर्व विधायक राधारमण भार्गव, बाबूलाल ताम्रकार, नथन सिंह राजपूत, रतनलाल गोयल, मुलायम चंद जैन, शालिनी तिलक, गोविंद सिंह बघेल, श्रीराम रैकवार, रामेश्वर दयाल चतुर्वेदी, मुरलीधर थावरानी, एवं रामनारायण मिश्रा शामिल थे। प्रदेश अटल स्मृति समिति के प्रमुख धीरज पटेरिया तथा सदस्य मुकेश तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव, डॉ. लक्ष्मण सिंह मीणा, संदीप रघुवंशी, और चरण लाल साहू ने शाल, श्रीफल, एवं सम्मान पत्र भेंट कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और राष्ट्रसेवा को स्मरण करते हुए उन्हें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *