विदिशा|श्री मां हिंगलाज चिरोल वाली माता मंदिर में ब्राह्मण समाज की जिला बैठक हुई। अध्यक्षता पं. विष्णु शंकर शास्त्री ने की। पं. दीपक तिवारी और पं. मानवेंद्र शर्मा ने जिलेभर के ब्राह्मणों को आमंत्रित कर बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ कि समाज को संगठित करने के लिए जिले में पदयात्रा की जाएगी। पं. दीपक तिवारी और पं. मानवेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ हर तहसील में पदयात्रा करेंगे। इस दौरान समाज का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसमें जनसंख्या, विवाह योग्य युवक-युवती, शिक्षा, रोजगार, आर्थिक स्थिति और नशा जैसी समस्याओं की जानकारी जुटाई जाएगी। पदयात्रा में स्वच्छता, नशामुक्ति, सनातन धर्म, मंदिर पूजन-संस्कार, गौ रक्षा, पारिवारिक सहयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर रहेगा। बैठक में करीब 200 विप्र बंधु शामिल हुए।


