बजट में सरकार ने किसान से बनाई दूरी: कांग्रेस

विदिशा|केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण के लिए माधवगंज चौक पर भाजपा ने विशेष व्यवस्था की। एलईडी स्क्रीन पर बजट का सीधा प्रसारण विधायक और जनप्रतिनिधियों ने देखा। कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष बाबूलाल ताम्रकार, तीरथ प्रताप सिंह दरबार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप डोंगर सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष निरपत सिंह कुशवाहा, भाजपा नेत्री मंजरी जैन, मुकेश चौकसे, दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, बेस नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाह, वेत्रवती मंडल अध्यक्ष प्रशांत खत्री और मुकेश तिवारी मौजूद रहे। नई उम्मीदों का बजट: विधायक मुकेश टंडन ने बजट को विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करने वाला बताया। कहा, यह बजट मध्यम वर्ग, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। उन्होंने कहा, इससे आर्थिक विकास दर बढ़ेगी और रोजगार के अवसर बनेंगे। बड़ी बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी। किसान सरकार की प्राथमिकता से बाहर कांग्रेस ने बजट को किसानों के साथ दूरी बनाने वाला बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा, यह बजट गरीब का पेट नहीं भर सकता। रोजगार नहीं दिया गया। गांव, किसान और खेती सरकार की प्राथमिकता से बाहर हो गए हैं। पहली बार ऐसा बजट आया, जिसमें किसान का नाम तक नहीं लिया गया। न सिंचाई, न खाद, न खेतिहर मजदूर का जिक्र हुआ। यह सरकार की चूक नहीं, बल्कि उद्योगपति मित्रों के अनुकूल बजट है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *