रायसेन | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत प्रदेश की लगभग 5.37 करोड़ आबादी को प्रतिमाह निःशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। अंत्योदय अन्न योजना में प्रति परिवार 35 किलोग्राम और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को प्रति सदस्य 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिल रहा है। प्रत्येक पात्रता पर्चीधारी परिवार को उचित मूल्य दुकानों से नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।


