पथरिया| ग्राम पंचायत घोषुआ ताल में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की गई। कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद और नवांकुर संस्थापक लालाराम रघुवंशी स्मृति समाज सेवा समिति सिरोंज सेक्टर पथरिया के तत्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि पथरिया मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रघुवंशी, ब्लॉक समन्वयक चरण सिंह दांगी, समिति अध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा और ग्राम पंचायत सरपंच मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम विकास, सामाजिक समरसता, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, शिक्षा, संस्कार, नशा मुक्ति और गौ संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। चरण सिंह दांगी ने कल्याणकारी योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण पर बात रखी। लक्ष्मण सिंह रघुवंशी ने स्वच्छता और ग्राम विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में वीरसिंह अहिरवार, भरत सिंह जयराम, शिवराज सिंह, फहीम ख़ान और कुंवरलाल अहिरवार भी शामिल हुए।


