भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण देखा

भास्कर संवाददाता | मण्डीदीप रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश किया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल मंडीदीप ने मंगलबाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बजट चर्चा कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने की। मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बजट भाषण को लाइव स्क्रीन पर देखा। बजट के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद जैन, जीवनसिंह पाल, जिला महामंत्री दीपेंद्र पाल, जिला मंत्री प्रार्थना चौहान, नपा उपाध्यक्ष पुष्पा प्रेमशंकर साहू सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल महामंत्री अमित जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री ने लगातार नौवां बजट पेश किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *