बांधडीह रेलवे साइडिंग में फायरिंग करने जा रहे 3 अपराधी गिरफ्तार

अवैध उगाही के लिए चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग में सितंबर 2025 में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस पर भय तो हुआ था, लेकिन उगाही नहीं हो सकी थी। अब यही गिरोह दुबारा दहशत फैलाने के लिए 31 जनवरी की रात एक कार से बांधडीह रेलवे साइडिंग जा रहा था। इसी दौरान चास मु. पुलिस को सूचना मिली, तो सियालजोरी पुलिस के साथ घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने उक्त कार का पीछा कर उन्हें रुकने को कहा, लेकिन अपराधी कार से भगाते हुए बांधडीह रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंच गए। यहां कार का खड़ी कर अपराधी अंधेरे में झाड़ियों की ओर भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। इनमें चीराचास वास्तु विहार, मूल रूप से पलामू के उटारी सतबहनी निवासी रजनीश राज उर्फ रजनीश शर्मा, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना तोपसिया रोड, मूल रूप से यूपी गाजीपुर पठान टोली निवासी सलमान अहमद खान व पश्चिम बंगाल तोपसिया रोड, मूल बिहार मुजफ्फरपुर के बेरुवाडीह निवासी मो. सैफुद्दीन शामिल हैं। यह जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने दी। अपराधियों ने कुबूल किया कि वह बांधडीह रेलवे साइडिंग में रंगदारी मांगने व नहीं देने पर ठेकेदार के उपर भय पैदा करने के उद्देश्य से सितंबर 2025 में गोली चलाए थे। इनके पास से 7.65 एमएम का एक देसी पिस्टल, 8 जिंदा गोली, धमकी लिखा हुआ एक पर्चा, एक कार व एक डोंगल बरामद किया है। जानकारी देते एसपी व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *