शोभायात्रा का कांग्रेस ने किया स्वागत

विदिशा| संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का नगर कांग्रेस कमेटी ने तिलक चौक पर भव्य स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाजजनों को पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। रथ पर विराजमान संत रविदास की विधिवत आरती की गई। माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि साहू, प्रदेश कांग्रेस सचिव आनंद प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी एडवोकेट सुशील शर्मा मौजूद रहे। पार्षद धर्मेन्द्र यादव, बंटी सक्सैना, मनोज जाटव, नर्मदा अहिरवार, कोमल जाटव, मनोज कुशवाहा, संतोष चिढ़ार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजजन शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *