राज्य में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लोगों में चुनाव को लेकर उत्साह है, लेकिन उनकी कई शिकायतें भी हैं। लोगों की इन्हीं शिकायतों को जानने भास्कर रांची के वार्ड-7 और 8 पहुंचा और स्थानीय लोगों से बातचीत की। वार्ड नंबर 7 और 8 के लोगों के मुताबिक नाली क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। वार्ड नंबर-7 की संध्या रानी कहती हैं कि क्षेत्र में नाली नहीं है। घंटे भर की बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। बारिश के 3 महीने काटना मुश्किल हो जाता है। यहां की चंपा देवी ने बताया कि स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। क्षेत्र में सप्लाई का वाटर नहीं पहुंचा है। रवि का कहना है कि सड़कें जर्जर हैं। दुर्घटना का भय बना रहता है। वार्ड नंबर-8 के अपूर्व विशाल ने बताया कि इलाके में नाली की समस्या सबसे बड़ी दिक्कत है। बारिश में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर इलाकों में सप्लाई वाटर नहीं पहुंचा है। कई घरों में निजी बोरिंग है। संजय टोप्पो ने बताया कि क्षेत्र में बिजली भी बहुत कटती है। स्ट्रीट लाइट भी खराब है। निवर्तमान पार्षद वीणा अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में विकास के ज्यादातर काम हुए हैं। बारिश के दिनों में सड़क और नाली की स्थिति अभी भी दुरूस्त करने की आवश्यकता है। पुरुष9024 पुरुष5970 महिला9136 महिला6303 वोटर : 18163
वोटर : 12273
वार्ड नंबर 8
वार्ड नंबर 7
मेरा वार्ड मेरा अधिकार क्षेत्र : अयोध्यापुरी, आदर्शनगर, सरना टोली, महावीर नगर, खोरहाटोली, तपोवन, एचबी रोड, पीस रोड, शांति नगर, कुट्टी गली क्षेत्र : बरियातु, बक्सी कंपाउंड, तेतर टोली, पी.एच.डी. कॉलोनी, श्रेया एन्क्लेव रोड और किरण एन्क्लेव
क्षेत्र में जो काम हुए : आदर्श नगर, सरना टोली, महावीर नगर में पक्का रोड का निर्माण हुआ, नाली बनी। संकरी गलियों में पेवर ब्लॉक लगाया। लोगों को सरकारी योजनावां से जोड़ा गया। ये काम बचे रह गए : स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में नहीं है, इसके अलावा सामुदायिक केंद्र भी भी आवश्यकता है। अटल क्लिनिक भी क्षेत्र में नहीं है। तालाब और पार्क का निर्माण कराना है। क्षेत्र में जो काम हुए : पीसीसी सड़क का निर्माण, सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत, नालियां दुरुस्त की गईं ये काम बचे रह गए : स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई, सप्लाई वाटर की समस्या है


