रांची| जिलास्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल मैच आश्री इनडोर बैडमिंटन एकेडेमी, बिरसा नगर हटिया में रविवार को खेला गया। रांची जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 140 प्रतिभागी शामिल हुए, िजसमें विभिन्न उम्र वर्गों के 22 प्रतिभागियों ने फाइनल के क्वालिफाई किया था। रविवार के मैच में 11 खिलाड़ी विजेता बने। मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्राइज मनी देकर पुरस्कृत किया। विजेता प्रतिभागियों में अनन्या सिंह, श्रद्धा सिन्हा, मानस रंजन, बिहान किस्कू, परनीत रंजन सिन्हा, प्राची कुमारी सिंह, प्रियसी महतो, आदित्य राज सिंह, कुलदीप मुर्मू आदि को पुरस्कृत किया गया। मौके पर एकेडमी के डायरेक्टर अभिषेक केरकेट्टा, सिद्धार्थ केरकेट्टा, सुषमा केरकेट्टा, मंजुल केरकेट्टा, कमल कुमार मौजूद थे।


