फैकल्टी इंडक्शन: शिक्षण गुणवत्ता पर दिया गया जोर

रांची | रांची विश्वविद्यालय के यूजीसी- मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) द्वारा आयोजित 26वां फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुरु चरण साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एमएमटीटीसी के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुधेश कुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समापन सत्र की शुरुआत पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. तारकेश्वर कुमार (पीपीके कॉलेज, बुंडू) के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने 24 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित संसाधन व्यक्तियों द्वारा दिए गए व्याख्यानों का समेकित शैक्षणिक सार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *