रांची | हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में रविवार को प्रथम युवाजन भजन समूह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्री श्याम मित्र मंडल के सानिध्य में संपन्न हुआ। मुख्य संयोजक व राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना और उन्हें धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया व अन्य थे।


