संत शिरोमणि रविदास जयंती मनी, शोभायात्रा में झांकियां आकर्षक

रांची | शहर में श्री श्री संत शिरोमणि रविदास जी की 649वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा ने गुरुनानक स्कूल पीपी कंपाउंड में जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया। धार्मिक अनुष्ठान के साथ संत रविदास की पूजा की गई। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने श्रीश्री संत शिरोमणि रविदास के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पहले शहर के सभी रविदास पंचायत गुदरी, कांटाटोली, हेसाग, नगड़ी, नयाटोली, डोरंडा, नदीपार, अपर बाजार की ओर से भव्य झांकी ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे शहर में यात्रा करते हुए गुरुनानक स्कूल पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष दीपक कुमार रवि ने की। मंच संचालन महासचिव दीपक राम ने किया। मौके पर संत सेवक राम, प्रदीप रवि, दीपक कुमार दास, गोपाल रवि , विशाल कुमार रवि, अनिल कुमार रवि, जगदीश राम नया, सोहल राम व अन्य शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *