सेवा भारती रांची महानगर की सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने और संत रविदास की जयंती पर सेवा भारती ने वार्षिकोत्सव सह बाल मेला भारत स्वावलंबन की ओर महिला कार्यशाला का आयोजन किया। रविवार को न्यू एजी कॉपरेटिव कॉलोनी कडरू मैदान में स्वावलंबन केंद्र की महिलाओं के लिए देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता की गई। मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद रोशनी खलखो ने कहा कि स्वावलंबी और सशक्त मातृशक्ति राष्ट्र की शक्ति है। परिवार में एक महिला शिक्षित-संस्कारित है तो पूरे सदस्यों का कुशल मार्गदर्शन करती हैं। आज सशक्त महिलाएं सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर अपना योगदान दे रही हैं। केंद्रीय उपाध्यक्ष उषा जालान ने कहा कि सेवा भारती के स्वावलंबन आयामों के माध्यम से अभावग्रस्त महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। 2000 बच्चों ने सामूहिक मंत्रोच्चार, गीत एवं योगासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विधायक नवीन जायसवाल, मीरा मुंडा, सेवा भारती के उपाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र, गुरुशरण प्रसाद, सेवा भारती के प्रांतीय सचिव ऋषि पांडेय, कमल पोद्दार, सपना सिंह, डॉ. निधि सहाय व अन्य सदस्य मौजूद थे।


