खाटू को श्याम रंगीलो रे…पर भक्तों ने खाटूनरेश के साथ खेली फूलों की होली

विशेष संवाददाता | रांची ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे…खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे…फूलों और दीपों से सजी थालियों से श्री श्याम परिवार रांची के 101 सदस्यों ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ खाटूनरेश की आरती उतारी। रविवार को श्री श्याम हवेली में चल रहे तीन दिवसीय श्री श्याम अमृत निशान महोत्सव का समापन हो गया। श्री खाटू धाम मंदिर कमेटी राजस्थान के अध्यक्ष महाराज शक्ति सिंह चौहान ने विशेष पूजा-अर्चना की। आरती कर हजारों भक्तों ने श्याम प्रभु के दरबार में मत्था टेका और परिवार की सुख-समृ​िद्ध की मंगलकामना की। अध्यक्ष श्रवण जालान द्वारा पूजन कर श्री श्याम प्रभु की अखंड ज्योत प्रज्वलित की। देश के हर कोने से मंगवाए गए फूलों से प्रभु श्री श्याम का मनमोहक शृंगार किया गया। श्री श्याम परिवार रांची के सदस्यों महेश सैन, मंटू जालान, विष्णु शर्मा, विशाल शर्मा और जयदीप राज ने खाटू को श्याम रंगीलो रे…एक के बाद एक भजन गाकर प्रभु का गुणगान किया। इसके बाद खाटू नरेश को महाभोग, 56 भोग और खीर-चूरमा के साथ फलों और मेवों का भोग प्रभु को अर्पित किया गया। भजनों के दौरान इत्र की वर्षा और फूलों की होली का अनूठा कार्यक्रम हुआ। इसी बीच सुंदरकांड वाचक सुरेश बजाज के सानिध्य में 301 श्याम भक्तों ने श्री सुंदरकांड पाठ की शुरुआत की। वाराणसी से आए कृष्णा दाधीच व सूरजगढ़ राजस्थान आए भजन प्रवाहक संजय सैन ने ने पधारो म्हारा श्याम धनी…, जो पांडव कुल अवतार बढ़ो अलबेलो है…भजन गाकर माहौल को श्याम भक्ति मे सराबोर कर दिया। संयोजक अमित चौधरी ने बताया कि अध्यक्ष श्रवण जालान ने अतिथियों और भजन मंडलियों को सम्मानित किया। महोत्सव को सफल बनाने में महामंत्री मंटू जालान, पवन लोहिया, अशोक धानुका, महेश सैन, आतिश सिंह, अजय जालान, पवन शर्मा, कमल जालान, जयदीप राज, राजेश अग्रवाल, पवन जालान, पवन लोहिया, अरविंद मंगल, मनोज अग्रवाल व अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *