5 किलो अफीम तस्करी के केस में 3 महीने से फरार तस्कर गिरफ्तार

5 किलो अफीम तस्करी के केस में 3 माह से फरार चल रहे आरोपी को छेहर्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने राजीव कुमार उर्फ मोना को काबू किया। आरोपी 3 माह से पुलिस को चकमा देते हुए फरार चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 3 महीने पहले छेहर्टा थाना में दर्ज अफीम तस्करी के मामले में राजीव कुमार उर्फ मोना मुख्य आरोपी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। एसएचओ लवप्रीत सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, जिससे नशा तस्करी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना है। राजीव कुमार उर्फ मोना छेहरटा इलाके में अफीम तस्करी का बड़ा नाम माना जाता है और लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी से जुड़े करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *