धालभूमगढ़| बुरुडीह डैम में रविवार को सहिया साथी बीटीटीयो का मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में मुख्य रूप से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आरएन सोरेन, डीपीसी हाकिम प्रधान, डीडीएम दिलीप कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए थे। प्रतियोगिता में सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। इस मौके पर जिला के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के सहिया साथी बीटीटी गण सामील हुए थे। मौके पर भास्कर माहाली, सरोज मंडल, सुशीला देवी जितेंन सिंह देव,टुनु मंडल, टुकटुकी मंडल, सुमित्रा मांड़ी, बंदना माइती, चुनाराम मानना, बधाई मुर्मू,सहिया साथी चित्रा माझी, जयंती सीट, भाषा शर्मा, भारती हैब्रम, दीपाली सोरेन, आदि उपस्थित थे।


