चकइस्माइलपुर में ईंट लदे ट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर; चालक जख्मी, यातायात बाधित

खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना अंतर्गत चकइस्माइलपुर ग्राम पंचायत के मतिबेरुआ पेट्रोल पंप से सटे इलाके में ईंटों से लदा एक ट्रैक्टर को एक डंपर ने टक्कर मारी, जिससे ट्रैक्टर पलट गया, ट्रैक्टर का चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। दुर्घटना के कारण इलाके में कुछ देर के लिये यातायात बाधित हुआ। जानकारी हो कि ईंटों से लदा ट्रैक्टर मोहनपुर की ओर जा रहा था, इस दौरान इलाके से गुजर रही एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गयी और ईंट से लदे ट्रैक्टर को टक्कर मारी। ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। चालक जख्मी हो गया। दुर्घटना के कारण राज्य मार्ग अवरुद्ध हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंचकर परिस्थिति को सामान्य करते हुये घायल चालक को अस्पताल भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया। पुलिस घटना की जांच करते हुये फरार डंपर और उसके चालक की तलाश कर रही है। जमशेदपुर। झारखंड हाई कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद प्रशासन सोमवार से अवैध निर्माण के खिलाफ संरचनाओं को तोड़ने का अभियान शुरू करने की तैयारी की है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने 24 अवैध भवनों को चिह्नित किया है, जिसका निर्माण नक्शा विचलन कर किया गया है। ऐसे भवनों के अवैध हिस्सों को तोड़ा जाएगा। अभियान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किया गया है। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया जाएगा। जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि अवैध निर्माण को तोड़ने का पहले नोटिस भेजा गया था। यदि भवन मालिक अवैध हिस्से को नहीं तोड़ा होगा तो उनसे ही तोड़ने के लिए आने वाला पूरा खर्च भवन मालिकों से वसूला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *