जिला उपाध्यक्ष की कार्य प्रणाली से पार्टी की छवि खराब हो रही : नितेश

गढ़वा | झामुमो रंका प्रखंड के नेताओं ने प्रखंड कार्यालय में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पाठक उर्फ रोशन पाठक व उनके भाई धर्मेंद्र पाठक पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस में झामुमो नेता सह केंद्रीय समिति सदस्य नितेश सिंह ने कहा कि झामुमो गरीब, गुरुबा, आदिवासी, मूलवासी की पार्टी है। ऐसे में जिला उपाध्यक्ष रोशन पाठक पार्टी में रहकर पार्टी की बदनामी करा रहे हैं। उनके दबंगई से पार्टी की छवि खराब हो रही है। वे पहले जो गरीबों को सताने, संपत्ति पर कब्जा करने आदि कार्य करते थे। पार्टी में शामिल होने के बाद भी वहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हैं। जिसकी आए दिन शिकायत मिलती रहती है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोशन पाठक के दबंगई से पीड़ित विश्वनाथ प्रसाद, जितेंद्र कुमार सोनी आदि ने अपनी व्यथा सुनाई। नितेश सिंह ने कहा कि रोशन पाठक को पार्टी में रहना है तो 24 घंटे में गरीबों को सताना बंद करें। अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई को बाध्य होगी। प्रेस कांफ्रेंस में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह, आशीष गुप्ता, कार्तिक पांडेय, दीपक सोनी आदि मौजूद थे। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार : रोशन पाठक : इधर प्रकाश चंद्र पाठक उर्फ रोशन पाठक ने पलटवार करते हुए कहा कि नितेश सिंह की राजनीति ग्राफ दिन प्रतिदिन गिर रही है। जिससे वे बौखलाए हुए हैं। मैं व्यवसाय कर रहा हूं तो उन्हें रास नहीं आ रहा है। वे अपने अंदर झांक कर देखें आज से छह वर्ष पहले क्या थे। और आज क्या हैं। झोपड़ी से करोड़ों के महल तक कैसे पहुंच गए। उन्होंने कहा कि नितेश सिंह को मनमानी करने में परेशानी मुझसे महसूस हो रही है। जिससे वे अनर्गल बयानबाजी कर व करा रहे हैं। जबकि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर मैं किसी भी गलत गतिविधि में शामिल रहूंगा तो इसकी शिकायत पार्टी में सक्षम पदाधिकारी से करें। पार्टी निर्णय लेगी। वहीं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने भी इस मामले में कहा कि अगर किसी प्रकार की बात है तो उसे पार्टी फोरम रखना चाहिए। ना कि सीधे प्रेस कांफ्रेंस कर एक पार्टी के पदाधिकारी पर आरोप लगाना चाहिए। पार्टी नीति व सिद्धांत से चलती है न कि किसी व्यक्ति विशेष के इशारे पर चलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *