डाटम बाड़ी झरिया का युवक तिरुपति से लापता

रामगढ़ | रामगढ़ थाना क्षेत्र के डाटम बाड़ी झरिया का युवक 21 वर्षीय अनुज सिंह पिता कामता सिंह नौ दिनों से लापता है। तिरुपति से घर आने के क्रम में गायब हो गया है। वह मजदूरी करने के लिए वहां गया था। इस संबंध में युवक के पिता ने रामगढ़ थाना में बुधवार को मामला दर्ज कराकर पुलिस से अनुज को ढूंढने की गुहार लगाई है। पिता के अनुसार अनुज चैनपुर नेउरा के ठेकेदार खुर्शीद अंसारी के साथ साढ़े चार महीने पहले चेन्नई में मजदूरी करने गया था। 20 दिन पहले तीन हजार रुपए किराया लेकर घर आने के लिए निकला। इसी क्रम में उसका मोबाइल फोन, नगद एवं अन्य सामान गायब हो गए। उसे कानपुर में पाटन रबदी के ठेकेदार गोपल सिंह ने देखा। भोजन कराया और अपने साथ लेकर तिरुपति चला गया। तिरुपति में अनुज ने 17 दिनों तक काम किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *