विजयपुरा से निकली शोभायात्रा, नगर भक्तिरस में डूबा

भास्कर संवाददाता | सागर संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती पर विजयपुरा पगारा रोड शास्त्री वार्ड से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा से पूर्व शास्त्री वार्ड स्थित संत रविदास मंदिर में संत रविदास महाराज की दिव्य, भव्य एवं विराट महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा हाथी, घोड़े, आकर्षक बैंड पार्टियों, अखाड़ों, डीजे, धमाल पार्टियों एवं भजन मंडलियों से सुसज्जित थी। ब्रास बैंड की कर्णप्रिय धुनों और बाहर से मंगाई गई भव्य आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। शोभायात्रा विजयपुरा, पगारा रोड से खुरई बस स्टैंड, मोतीनगर चौराहा, बड़ा बाजार, तीनबत्ती एवं कटरा बाजार होते हुए विजयपुरा में संपन्न हुई। शोभायात्रा में सामाजिक समरसता और बंधुत्व की भावना देखने को मिली। विभिन्न समाजों एवं संप्रदायों के हजारों पुरुष, महिलाएं एवं संत रविदास के अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा के समापन पर भजन मंडलियों, गरबा मंडलों एवं अखाड़ों का सम्मान किया गया। शाम को प्रत्येक घर में दीप प्रज्वलन किया गया। जिला लाठ चौधरी धर्मराज ठेकेदार ने आभार माना। आयोजन में उमाकांत विश्वकर्मा, अमित कुमार जैन, जय किरण पांडे, दिनेश सेठ, डॉ. प्यारेलाल शास्त्री, रोहित कुमार, अर्जुन अहिरवार, दीपक यादव, अनुज पटेल, राकेश शुक्ला, अशफाक खान, सरदार दविंदर सिंह सहित नागरिक उपस्थित थे। भगवानगंज में पालकी यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत : पालकी यात्रा का भगवानगंज स्थित बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने सतरंगी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और फल व मिष्ठान बांटा। पालकी यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शामिल होकर संत रविदास जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने संत रविदास के वचनों को आत्मसात करने का आव्हान कर समाज की एकता और अखंडता बनाए रखने की बात कही। स्वागत करने वालों में राकेश राय, संदीप चौधरी, रवि उमाहिया, शरद राजा सेन, राजा सिंह बुंदेला, वीरेंद्र चौधरी, उमेश चौधरी, एमआई खान, शुभम सिंह, सत्यम सिंह सहित कार्यकर्ता शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *