सागर| मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्त्री रोग विशेषज्ञों की चयन सूची 29 दिसंबर को जारी की थी। अब इन विशेषज्ञों की पदस्थापना की जाना है। विशेषज्ञों की पदस्थापना के लिए ऑनलाइन विकल्प मांगे जा रहे हैं। ऑनलाइन विकल्प भरने का काम 29 जनवरी से शुरू होगा। यह 8 फरवरी तक भरे जा सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रपत्र जारी किया है। इस प्रपत्र में मांगी गई जानकारी भरकर ई मेल से भेजना है। निर्धारित समयावधि में ही प्रपत्र लिए जाएंगे। विशेषज्ञों को अपनी आवश्यकता अनुसार क्रम में अधिकतम 10 संस्थाओं / जिलों के विकल्प देना है, जिससे पदस्थापना संबंधी कार्यवाही की जा सके।


