सागर| “संकल्प से समाधान” अभियान चलाया जा रहा है। यह 31 मार्च तक चलेगा। इसमें ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय एवं जिला स्तर पर लोगों को शासन की योजनाओं का फायदा दिलाने के प्रयास किया जा रहा है। अभियान 4 चरणों में चलाया जाएगा। अभियान में ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में वार्ड स्तरीय समिति और आवेदन/शिकायतों के एकत्रीकरण के लिए दल गठित किए है। नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।


