धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने किया आंदोलन

भास्कर न्यूज | सोनहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनहत के अध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को मनरेगा बचाओ अभियान, किसानों की धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ किए जा रहे अन्याय के विरोध में महादेव चौक में धरना प्रदर्शन व चक्काजाम किया गया। धरना प्रदर्शन व चक्काजाम आंदोलन में पूर्व विधायक गुलाब कमरो, कांग्रेस के ब्लॉक पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित किसान शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों और मजदूरों के अधिकारों को लेकर सरकार को कड़ा संदेश दिया। उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि मनरेगा, धान खरीदी में किसानों-मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय, मनरेगा को बंद करने की साजिश, धान खरीदी का समय बढ़ाने और अन्य ज्वलंत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की जा रही है। साथ ही स्पष्ट किया कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों और आम जनता के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से जारी रखेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *