पिछड़ा वर्ग संगठन के मंडल अध्यक्ष बने स्वामी राजवाड़े

बरौल| पिछड़ा वर्ग संगठन के मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वामी राजवाड़े को सौंपने पर भटगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह है। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक निर्णय माना जा रहा है। स्वामी राजवाड़े लंबे समय से राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष स्वामी राजवाड़े ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *