जोधपुर में इन दिनों शादियों की सीजन है। ऐसे में फूलों की खपत भी बढ़ चली है। शहर में रोजाना 20 टन से अधिक फूलों की आवक बाहर के राज्यों से की जा रही है।
इसकी एक प्रमुख वजह इन दिनों शादियों में आया नया बदलाव है। दुल्हा दुल्हन को ड्रेस की मैचिंग के हिसाब से वरमाला बनवाई जा रही है। जिससे प्रीमियम फूलों के दाम भी बढ़ रहे हैं।। इसके चलते वरमाला की कीमत भी 3 हजार से लेकर 9 हजार तक की हो चली है।
दरअसल समय के हिसाब से अब शादियों में भी मैचिंग का ट्रेंड बदल चला है अब शादियों में वरमाला भी दूल्हे और दुल्हन की ड्रेस के अनुसार मैचिंग की बनवाई जा रही है इसके चलते महंगे पुष्प भी काम में लिए जा रहे हैं। जिनमें रजनीगंधा, ऑर्किड, गुलाब सहित प्रीमियम फूलों को खास डिमांड है। इसी के चलते जोधपुर में इन दिनों फूलों की खपत भी बढ़ चली है। सरदारपुरा क्षेत्र में फूलों का काम करने वाले चंदन ने बताया कि इन दोनों फूलों को लेकर भी लोगों की पसंद बदल चुकी है। अब डबल कलर के फूल भी पसंद किए जाते हैं। पिंक और व्हाइट गुलाब का कॉम्बिनेशन काफी पसंद किया जा रहा है। रोजाना यहां पुणे, मुंबई, बेंगलुरु, कलकत्ता से रोजाना 2 से 3 हजार गुलाब के बंडल आते हैं। जिसमें हजारा, गेंदा आदि को मिलाकर 20 टन हो जाता है।
वरमाला का भी बदला ट्रेंड चंदन ने बताया आजकल वरमाला में पिंक और व्हाइट का ट्रेंड ज्यादा है। ये वरमाला 3500 रुपए का जोड़ा पड़ती है। उसके अलावा रोज वाला 4500, पिंक रोज का 6500 ओर कमल की वरमाला 9 हजार रुपए की पड़ती है।


