परिवार गया बाहर, चोरों ने चुराए सोने-चांदी के आभूषण:डॉग स्क्वायड, FST टीम की मदद से चोर गिरफ्तार; 50 लाख रुपए चुराए थे जेवरात

बाड़मेर जिले की गुड़ामालनी पुलिस ने 50 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है। चोर ने सोने-चांदी के आभूषण और कैश रुपए चुरा लिए थे। डॉग स्क्वायड और एफएसएल और गुड़ामालनी पुलिस टीम ने दो दिन में चोर को पकड़ लिया। फिलहाल चुराया माल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। दरअसल, पुलिस के अनुसार गुड़ामालनी जीनगर मौहल्ला निवासी किशनलाल जैन ने 30 जनवरी को रिपोर्ट दी। जिसमें बताया- परिवार समेत गुड़ामालनी से बाहर गए हुए थे। रात में मकान पर कोई नहीं था। चोरों ने घर में घुसकर 25 तोला सोना, करीब 13-14 तोला चांदी, 65 हजार रुपए रोकड़, बच्चे के पढ़ने का टेबलेट व एक टोल बैग चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीमों ने जुटाए सबूत गुड़ामालानी डीएसपी सुखराम विश्नोई और सीआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई गई। शनिवार को बाड़मेर से आई डॉग स्क्वायड, एफएसएल और एमओबी की टीमों ने मौके से फिंगर प्रिंट्स और अन्य तकनीकी सबूत जुटाए। टीम बनाकर आरोपी को किया डिटेन थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआई जयकिशन टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मामले में बारिकी से छानबीन की है। तकनीकी और सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध तेजाराम पुत्र मोडुराम निवासी सीलू गुड़ामालनी को डिटेन किया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात करना कबूल की। आरोपी आदतन चोर आरोपी तेजाराम आदतन चोर है। इसके खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज है। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रंगाराम, चेतन, पप्पुराम, गणपत, छगनलाल शामिल रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *