कोटा में देर रात अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश से सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी घटकर करीब 400 मीटर से कम रह गई। मौसम विभाग ने हाड़ौती संभाग (कोटा, बूंदी, बारां व झालावाड़ जिले) में आंधी बारिश व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में हो रहे बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। आज शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के वक़्त कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे के कारण हाइवे पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से सफर करते नजर आए। खेत,पार्क व हरियाली वाली जगहों पर ओंस की बूंदे नजर आई। कोहरा छाने से गलन का असर कम कम हुआ है। रविवार को कोटा में रुक रुक कर बारिश हुईं। गोपालपुर उमेदपुरा गांव में 20 मिनट तक तेज ओलावृष्टि हुई। दीगोद, किशोरपुरा और डूंगरज्या में में मावट हुई। बारिश होने के बावजूद न्यूनतम व अधिकतम पारे में बढ़ोतरी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री व न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
— ये खबर भी पढ़ें राजस्थान के 12 जिलों में बारिश-ओले गिरने की चेतावनी:सीकर में घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार (1 फरवरी) को भी रहा। कोटा और चित्तौड़गढ़ में दोपहर बाद कई जगह बादल छाए। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि जयपुर और अजमेर संभागों में हल्के बादल और धुंध छाई रही। जोधपुर संभाग में आसमान साफ रहा और धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। (पूरी खबर पढ़ें)


