मथुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाता। इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने के लिए उसे बाकी धर्मों से अच्छा बताता। देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित बातें बोलता और बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था। भाजपा नेता की शिकायत के बाद BSA ने टीचर सस्पेंड कर दिया। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। शुरुआती जांच में टीचर पर लगे आरोप सही पाए गए। भाजपा नेता का कहना है कि बच्चों के पैरेंट्स ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 30 जनवरी को BSA से शिकायत की। 2 दिन बाद टीचर पर एक्शन हुआ। मामला मांटा थाना क्षेत्र के नौहझील प्राइमरी स्कूल का है।
बच्चों को इस्लाम अपनाने के लिए मोटिवेट करते है
भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने ने बताया- प्राइमरी स्कूल में हिंदू और मुसलमान धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। हिंदू बच्चों की संख्या अधिक है। स्कूल के टीचर जान मोहम्मद बच्चों का ब्रेनवाश करते हैं। उनसे जबरन नमाज पढ़वाते हैं। हिंदू धर्म को नीचा दिखाते हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। बाहर से तब्लीगी जमात के लोग बुला हैं। बच्चों को इस्लाम धर्मं की शिक्षा देते हैं। बच्चे राष्ट्रगान गाते हैं तो उन्हें डांटा जाता है। बच्चों से कहते हैं कि इस्लाम दूसरे धर्मों से अच्छा है। उन्हें इस्लाम की बातों को फॉलो करना चाहिए। पैरेंट्स ने भाजपा नेता से की थी शिकायत
भाजप नेता ने बताया- बच्चों ने परेशान होकर पैरेंट्स को घटना की जानकारी दी। पैरेंट्स से मुझे इसके बारे में पता चला। उन्होंने बीएसए से मामले की जांच कराने और आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। BSA बोले-शुरुआती जांच में टीचर पर आरोप सही
ठBSA बीएसए रतन कीर्ति ने बताया- स्कूल में बच्चों नमाज पढ़वाने की शिकायत मिली थी। खंड शिक्षा अधिकारी से इसकी रिपोर्ट मांगी थी। इसमें टीचर को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। उन्हें सस्पेंड कर प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं, मांट से अटैच किया है। बीईओ छाता और मांट को जांच करने के लिए आदेश दिए गए हैं।रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ——————————- ये खबर भी पढ़िए- ‘ब्राह्मण सांसदों ने क्या घुंघरू पहन रखा है’: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट बोले- हालात सिविल वॉर जैसे, नहीं जागे तो पीढ़ियां माफ नहीं करेंगी ‘क्या आप ब्राह्मणों का नरसंहार चाहते हैं। ब्राह्मण सांसद-विधायकों से पूछना चाहता हूं- क्या बहन-बेटियों का सड़कों पर रेप होगा, तब भी चुप रहोगे। क्या घुंघरू पहन रखा है, कब बोलेंगे? प्रयागराज डीएम किसके लिए रोटी सेंक रहा था? क्या वह शंकराचार्य है?’ यह बातें बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कही। पढ़ें पूरी खबर…


