उदयपुर में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी:न्यूनतम तापमान 13 से बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस हुआ, संभावना पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे

उदयपुर में आज सुबह से बादलों का डेरा रहा है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है लेकिन आगे इस सप्ताह में तापमान में तापमान मे कमी वृद्धि जारी रहेगी। आज मौसम विभाग ने उदयपुर में बारिश का अलर्ट बताया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा और उससे बारिश की संभावना बनी हुई है। सुबह से बादल और हल्की धुंध छाई रही। इधर, तापमान में भी घटत-बढ़त हुई है। 31 जनवरी को उदयपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री से. रहा तो 1 फरवरी को यह आंकड़ा 27.0 और 14 डिग्री सेल्सियस हो गया। गुरु नानक स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय उदयपुर के भूगोल विषय के सहायक आचार्य डॉ. आर. एस. देवड़ा ने बताया कि आज से एक और नया पक्षिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इससे इस पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे। महावट और ओलावृष्टि कि संभावना है। उन्होंने बताया कि तापमान मे कमी वृद्धि जारी रहेगी। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। इसमें उदयपुर संभाग से उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और राजसमंद जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उदयपुर संभाग के जिले को तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *