कुलदीप सिंह गिरसै का भारतीय अमेरिकन फुटबॉल टीम में चयन:थाईलैंड में होने वाले फ्लैग फुटबॉल विश्व खेलों में लेंगे हिस्सा

डीग के गिरसै गांव निवासी कुलदीप सिंह गिरसै का भारतीय अमेरिकन फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। वह 12 से 15 फरवरी तक थाईलैंड के पट्टाया में आयोजित होने वाले फ्लैग फुटबॉल विश्व खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में विश्वभर से 40 से अधिक टीमें भाग लेंगी। भारतीय टीम ‘ग्रिडिरॉन इंडिया’ नाम से प्रतिस्पर्धा करेगी। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में भरतपुर-डीग क्षेत्र से कुलदीप सिंह एकमात्र खिलाड़ी हैं। कुलदीप सिंह ने इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर अपने क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। उन्हें जून 2025 में होने वाले विश्व खेलों के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है।
अपनी इस सफलता का श्रेय कुलदीप सिंह अपने पिता और दोनों भाइयों के सहयोग को देते हैं। डीग के हाई स्कूल में कुलदीप सिंह के चयन पर केएस क्रिकेट एकेडमी डीग और महाराजा सूरजमल यूथ ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा उनका सम्मान किया। इस अवसर पर केएस क्रिकेट एकेडमी के कोच सुरजीत सिंह, कमल फौजदार, मोनू शर्मा, पंकज पीटीआई, चंद्रवीर, बिट्टू, लोकेश और बॉबी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने उन्हें थाईलैंड में होने वाले टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *