कपूरथला की मॉर्डन जेल में कैदी की मौत:अचानक बिगड़ी तबीयत, हत्या मामले में 2018 से काट रहा था सजा

पंजाब में कपूरथला मॉडर्न जेल में बंद एक कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उसे सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कैदी की पहचान शेरदास के रूप में हुई है। जेल अधिकारियों के अनुसार, कैदी शेरदास की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल कपूरथला रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर डॉ. करनदीप सिंह ने बताया कि, जेल कर्मचारी कैदी शेरदास को अस्पताल लेकर आए थे। जांच के दौरान पाया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही कैदी की मौत हो चुकी थी। हत्या मामले में काट रहा था सजा डॉ. करनदीप सिंह ने आगे बताया कि इस घटना की सूचना थाना सिटी पुलिस को दे दी गई है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेरदास हत्या के एक मामले में वर्ष 2018 से सजा काट रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *