भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर शराब से भरा ट्रेलर पकड़ा:पंजाब से लाई जा रही थी, ड्राइवर को किया गिरफ्तार

हनुमानगढ़ में पल्लू थाना पुलिस ने रविवार देर शाम भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर धीरदेसर गांव के पास लाखों रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में ट्रेलर ड्राइवर प्रकाश कुमार (22) निवासी वाडानया, जालोर को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए ट्रेलर में शराब की 1503 पेटियों जब्त की गई है, जिनकी कीमत लाखों रुपए आंकी गई है। नाकाबंदी में पकड़ा ट्रेलर
पुलिस टीम भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी कर रही थी, तभी पंजाब की ओर से आ रहा काले तिरपाल से ढका एक संदिग्ध ट्रेलर दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रेलर को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी संख्या में शराब की पेटियां मिलीं। ड्राइवर शराब के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रेलर को जब्त कर पल्लू थाने लाया गया। इस कार्रवाई में एएसआई राजकुमार, कॉन्स्टेबल रमेश कुमार, प्रमोद, कुलदीप, सुनाक, रणजीत सहित जिला स्पेशल टीम और टीम प्रभारी सुशील कुमार का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब गिरफ्तार ड्राइवर से शराब के सप्लायर और डिलीवरी के स्थान के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच पल्लू थानाधिकारी कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *