राजनांदगांव| भाजपा पार्षद जैनम बैद ने केंद्रीय बजट आम जनता, विशेषकर मध्यमवर्ग और गरीब परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया दूरदर्शी और जनहितकारी बजट बताया है। जरूरी दवाओं पर सीमा शुल्क समाप्त करने से कैंसर, शुगर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज का बोझ आम परिवारों पर कम होगा। वहीं जूते, चप्पल, स्मार्टफोन जैसे रोज़मर्रा के उपयोग की वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटने से राहत मिली है।


