नवधा रामायण में अनिता मानस मंडली रही प्रथम

रिगनी-खरौद| ग्राम पंचायत कनसदा में अखंड नवधा रामायण समारोह कराया गया। प्रतियोगिता में 10 मानस मंडलियों ने भाग लिया। फाइनल में उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर अनिता मानस मंडली बैद परसदा बिलासपुर प्रथम रही। मुख्य अतिथि शांति घासीराम कश्यप ने उन्हें 21001 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। रागनी मानस मंडली ओडेकेरा जैजैपुर द्वितीय रही। उन्हें 15001 रुपए मिले। ममता मानस मंडली कोरबा तृतीय रही। उन्हें 10001 रुपए की राशि दी गई। मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष शांति घासीराम कश्यप ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार और सौहार्द को मजबूत करते हैं। इससे नई पीढ़ी भारतीय संस्कृति से जुड़ती है। समारोह की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कनसदा के सरपंच अजय केवट ने की। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, श्रद्धालु और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *