कोलारस में हाईवे किनारे गुमटी से चोरी:कुर्सी, बर्तन और गैस टंकी चुरा ले गए चोर, सुबह दुकान खोलने पहुंचे तब पता चला

शिवपुरी कोलारस थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे लगी एक नाश्ते की गुमटी से अज्ञात चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर अंदर रखा सारा सामान साफ कर दिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, माखनलाल उर्फ मक्खू कुशवाह (49), निवासी केपीएस स्कूल के पीछे, मित्तल स्कूल के पास, हाईवे किनारे नाश्ते की दुकान चलाते हैं। 1 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद कर सारा सामान गुमटी के अंदर रखकर ताला लगाकर घर चले गए थे। दुकान खोलकर देखा तब चोरी का पता चला
2 फरवरी की सुबह जब उनके बेटे रामकुमार दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि गुमटी का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखा सारा सामान गायब था। यह देखकर उन्होंने तुरंत अपने पिता को सूचना दी। चोर गुमटी से 5 छोटी-बड़ी कड़ाही, एक भट्टी, एक भगोना, चार थाल, एक गैस टंकी, राजश्री और विमल के पैकेट, पॉप्स, 10 कुर्सियां, पलटा, झज्जर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 से 12 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित माखनलाल कुशवाह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोलारस थाने में आवेदन दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *