इंदौर के मरीमाता में कारों से स्टंट:हूटर बजाते युवकों का वीडियो, गाड़ियों की पहचान में जुटी पुलिस

इंदौर के मरीमाता इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ युवक दो कारों में सवार होकर हूटर बजाते हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बाद पुलिस सड़कों पर हंगामा कर रहे युवकों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बाणगंगा से सदर बाजार के बीच मरीमाता क्षेत्र का है, जो रविवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक दो कारों से स्टंट करते हुए सड़क पर खुलेआम घूम रहे हैं और कारों में हूटर भी बजाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान वे चौराहों पर मौजूद पुलिस पॉइंट्स के पास से भी गुजरते रहे, लेकिन उन्हें रोका नहीं गया। वीडियो सामने आने के बाद अब स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है और हंगामा कर रहे युवकों तथा उनकी गाड़ियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *