महिला से रेप और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार:आरोपी ने जबरन संबंध बनाए, पति को भेजे थे आपत्तिजनक वीडियो

बैतूल के गंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म और महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर पति को भेज दिया था। मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 23 जनवरी 2025 को गंज थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि अमरलाल पिता शिवराम यादव, निवासी ग्राम बम्हनी, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने महिला को धमकाते हुए उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर पति को भेजे पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें उसके पति के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। इस हरकत से पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 19/26 दर्ज कर जांच शुरू की। इन धाराओं में दर्ज हुआ केस गंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69, आईटी एक्ट की धारा 67 और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(w) और 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में गंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल की टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म पुलिस ने अमरलाल यादव (24), निवासी ग्राम बम्हनी, जो वर्तमान में साईं मंदिर के पास ग्रीन सिटी में रह रहा था, को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे 1 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक पवन कुमरे, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गजानंद वाडिया और आरक्षक नरेंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *