कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शाजापुर पहुंचे:अल्प प्रवास के दौरान दर्शन को जुटे भक्त; अगले कार्यक्रम के लिए निकले

प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार सुबह शाजापुर पहुंचे। वे यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अल्प प्रवास पर आए थे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही शहर के धोबी चौराहे पर बड़ी संख्या में भक्त और स्थानीय नागरिक एकत्रित हो गए। श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और दर्शन के लिए मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आधे घंटे रुककर अगले कार्यक्रम के लिए निकले पंडित मिश्रा का शाजापुर प्रवास अत्यंत संक्षिप्त रहा। वे धोबी चौराहे पर लगभग आधे घंटे तक रुके और फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया। इसके बावजूद, उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन की सूचना पर प्रशासन भी सतर्क हो गया। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला धोबी चौराहे पर तैनात रहा। उनके अल्प प्रवास के बावजूद, शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *