कांग्रेस मनरेगा को लेकर भ्रम फैला रही: तिवारी

पटना | विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल पटना द्वारा देवगढ़ धाम में मंडल सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी रहे। सम्मेलन में भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को बंद करने का भ्रम फैला रही है, जबकि विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाएगी। अब गांव के श्रमिकों को 100 नहीं, 125 दिन का रोजगार मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *