नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। भागीरथपुरा दूषित पानी से 32वीं मौत भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में एक और मौत हो गई। एक माह से अधिक समय से एडमिट रही अनिता कुशवाह (65) ने रविवार रात को दम तोड़ दिया। अनिता का बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से वेंटिलेटर पर थीं। इन्हें मिलाकर दूषित पानी से अब तक 32 मौतें हो चुकी हैं। पढ़िए पूरी खबर। राज्यसभा में उठा दूषित पानी से मौत का मामला इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला राज्यसभा में गूंजा है। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पानी सबसे गंभीर विषय है और सरकार लोगों को जहरीला पानी पिला रही है, इसमें कोई दो राय नहीं है। तिवारी ने कहा कि इस विभाग में जितना भ्रष्टाचार है, शायद किसी और विभाग में उतना नहीं है, इसलिए इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर। लोडिंग वाहन ने बाइक-एक्टिवा को मारी टक्कर, 4 घायल भंवरकुआ इलाके में सोमवार को एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। पढ़िए पूरी खबर। जिम ट्रेनर ने सड़क पर तलवार लहराई हीरानगर थाना क्षेत्र से तलवार लहराने का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक जिम ट्रेनर हाथ में तलवार लेकर लोगों को धमकाता नजर आ रहा है। आरोप है कि जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला किया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट की गई है। पुलिस ने मामले में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़िए पूरी खबर। कबाड़ दुकान में लगी भीषण आग इंदौर के हवा बंगला रोड पर सोमवार सुबह एक कबाड़ की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पढ़िए पूरी खबर। छत पर करीब एक घंटे नाबालिग के साथ रहा हत्यारा MIG थाना इलाके में एक नाबालिग की युवक ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को फ्लैट में पलंग पेटी में छिपा दिया था। पुलिस ने शंका के आधार पर नाबालिग के हत्यारे को पकड़ लिया। उसके एक साथी की तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि वह दोनों करीब एक घंटे से ज्यादा देर तक छत पर थे। पढ़िए पूरी खबर। मरीमाता में कारों से स्टंट, हूटर बजाते युवकों का वीडियो इंदौर के मरीमाता इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ युवक दो कारों में सवार होकर हूटर बजाते हुए स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बाद पुलिस सड़कों पर हंगामा कर रहे युवकों की तलाश में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर। UP के इन्फ्लुएंसर पर इंदौर में एफआईआर इंदौर क्राइम ब्रांच ने उत्तरप्रदेश के एक इन्फ्लुएंसर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई भागीरथपुरा कांड के बाद बनाए गए एक वीडियो को लेकर की गई है। पढ़िए पूरी खबर। इंदौर में रैपिडो बॉय ने नाबालिग से किया रेप इंदौर की रावजी बाजार पुलिस ने 17 साल की किशोरी की शिकायत पर रैपिडो बॉय के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी बाइक सवार सस्ते कपड़े दिलाने की बात पर उसे परदेशीपुरा लेकर गया। यहां उसके साथ रेप किया और उसे रावजी बाजार इलाके में छोड़कर चला गया। पीड़िता ने चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर महिला थाना और चाइल्ड लाइन का नंबर निकाला और पुलिस से संपर्क किया। पढ़िए पूरी खबर। इंदौर में हर तीसरा व्यक्ति विटामिन-D की कमी का शिकार इंदौर में विटामिन D की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के रूप में सामने आ रही है। हाल ही के 9 हजार से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण में यह सामने आया है कि शहर में महिलाओं और पुरुषों दोनों में 36 से 37% लोग विटामिन D की कमी से ग्रस्त हैं। पढ़िए पूरी खबर।


