टीएडी मंत्री ने MP-MLA पर साधा निशाना:कहा- राजकुमार रोत 5 साल में बने करोड़पति; घोघरा पर जमीन धोखाधड़ी के 2 केस दर्ज

टीएडी और जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी कहा- सांसद राजकुमार रोत 5 साल में करोड़पति बन गए। उन्होंने कौनसे खेत में नोटों की खेती की। उन्होंने डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा पर निशाना साधते हुए कहा- घोघरा पर जमीन धोखाधड़ी के 2 केस दर्ज है। वे पंचायत समिति के क्वार्टर में अवैध रूप से रह रहे हैं। खराड़ी के सोमवार को डूंगरपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बजट में हर आम, गरीब, मजदूर, किसान, महिलाओं, बुजुर्गों ओर कर्मचारियों का ख्याल रखा गया है। मंत्री ने कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा की ओर से विधानसभा में लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि गणेश घोघरा गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। एक जनप्रतिनिधि का ऐसा स्वभाव नहीं होना चाहिए। उनका तरीका ठीक नहीं है। कई बार वे अधिकारियों से उलझ जाते हैं। उनसे झगड़ने लग जाते हैं। यह राजनीतिक व्यक्ति का काम नहीं है। जनता का चुनाव हुआ जिम्मेदार व्यक्ति को ऐसा नहीं करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए हैं उसे लेकर मैंने विधानसभा में ही उन्हें खुली चुनौती दी थी। वह 1 रुपए का भी आरोप साबित करके बता दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा या वे राजनीति छोड़ने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा मां- बड़ी का काम जब शुरू किया था। उसी समय सभी को निर्देश दिए गए थे कि पैसा लेने और देने वाला दोनों ही जिम्मेदार होंगे। इसके बारे में पता लगा तो पैसा देने और लेने दोनों पर कार्रवाई होगी। इसकी शिकायत एक खेरवाड़ा और दूसरी कोटा से आई थी तो दोनों समन्वय को तुरंत कार्रवाई करते हुए हटा दिया था। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने डूंगरपुर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओर विधायक गणेश घोघरा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कुछ करनामें है। कोई दूध से धुले हुए नहीं है। घोघरा पंचायत समिति डूंगरपुर में क्वार्टर नंबर 9 में किसके इशारे पर ओर किसके कहने पर रह रहे हैं। ये बताएं। 2022-23 में ये क्वार्टर किसी के नाम पर अलॉट था। उस समय तक वह किराया और बिल भरता था, लेकिन 2023 के बाद से अब तक इसका न तो बिजली बिल भरा है और न ही किराया। ये अवैध नहीं तो ओर क्या है। गणेश घोघरा के नाम पर जमीन घोटाले की 2 एफआईआर भी दर्ज है। मंत्री ने दोनों एफआईआर की कॉपी दिखाते हुए कहा कि एक एफआईआर 13 मार्च 2024 ओर दूसरी 18 मई 2022 को दर्ज है। अगर वे झूठे आरोप लगा रहे है तो उनके सभी घोटालों की पूरी जांच होगी। मनरेगा में कितनी गड़बड़ियां की है। काम नहीं हुए ओर पैसा उठा लिया।

कौनसे खेत में नोटों की खेती की, जो 5 साल में करोड़पति बन गए सांसद
खराड़ी ने भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजकुमार बताए कि कौनसे खेत में नोटों की खेती की, जो 5 साल में करोड़पति बन गए। वे सिर्फ आरोप लगाकर गुमराह करने की बाते करते हैं। उनका एक विधायक जयकृष्ण पटेल विधानसभा में प्रश्न लगाने के लिए 10 करोड़ रुपए मांगता है और धमकाता है कि पैसा दो नहीं तो रोड पर ले आऊंगा। फिर आपस में बैठकर समझौता कर लेते हैं और 2 करोड़ में सौदा तय होता है। 1 लाख रुपए घर पर ले लेता है। 20 लाख रुपए जयपुर में लेने के बाद गिनता है। एसीबी पकड़ती है तो पीए पैसे लेकर भाग जाता है, लेकिन एसीबी ने हाथ धुलवाए तो रंग आ गया। नोट मिले तो बताए कि कोनसा दूध बेचा या घी बेचा। जिससे इतने रुपए आए। फिर कहते है षड्यंत्र किया है। किस बात का षड्यंत्र। ये लूट की दुकानें खोल रखी है। इनका बीपीवीएम का एक कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पैसा मांग रहा था और पकड़ा गया। ये क्या हैं। इन पर कार्रवाई करो। मंत्री ने उन पर लगे सभी आरोपों को गलत पर बेबुनियाद बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *