मोहन बड़ोदिया में 146 छात्रों को साइकिलें मिली:विधायक अरुण भीमावद ने कहा- स्कूल के नए भवन का काम जल्दी शुरू होगा

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया स्थित शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट स्कूल में सोमवार को निःशुल्क साइकिल वितरण और वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अरुण भीमावद शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं के कुल 146 पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इसके साथ ही, वर्ष 2025-26 के दौरान खेल और अन्य गतिविधियों में राज्य, संभाग और जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल को मिलेगा नया भवन विधायक अरुण भीमावद ने कार्यक्रम में घोषणा की कि विद्यालय के नए भवन को स्वीकृति मिल गई है और इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने स्कूल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने और पानी की सुविधा के लिए ट्यूबवेल लगवाने का भी भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधि और स्टाफ रहा मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रायसिंह मालवीय, मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल और सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार सहित कई नागरिक और अभिभावक मौजूद थे। प्राचार्य बाबूलाल पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त किया और संचालन राधेश्याम लवंवशी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *