आगर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप:कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय और कोतवाली थाने में दिया ज्ञापन

आगर मालवा में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा के बूथ लेवल एजेंट (BLA) और कुछ सरकारी BLO द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कोतवाली पहुंचकर FIR दर्ज करने की मांग की है। वहीं कलेक्टर को भी कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि फॉर्म-7 के तहत आपत्तियां लगाकर सुनियोजित तरीके से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस कोतवाली आगर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची में की जा रही इन अनियमितताओं को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस को SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के तहत हुई कथित गड़बड़ियों की विस्तृत लिखित शिकायत भी सौंपी। कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।पुलिस अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *