बलरामपुर रामानुजगंज में अपने ससुर पर जानलेवा हमला करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना घरेलू विवाद के चलते हुई, जिसमें ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह मामला थाना बसंतपुर क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पार्वती अगरिया (23 वर्ष) निवासी बसंतपुर (अगरियापारा) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घटना 31 जनवरी 2026 की शाम की है। पीड़ित रामनरेश अगरिया अपने नाती को गोद में लेकर खेल रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर आरोपी पार्वती अगरिया नाराज हो गई और उसने पहले गाली-गलौज व मारपीट की। आरोपी महिला ने जलती लकड़ी से ससुर के सिर पर किए वार बाद में, उसी रात करीब 8 बजे, जब रामनरेश अगरिया सो रहे थे, तब आरोपी ने चूल्हे में जल रही सरई की लकड़ी से उनके सिर पर कई वार किए। इस हमले में रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की नीयत से हमला करना स्वीकार किया है। घटना की रिपोर्ट पीड़ित की बेटी शलजा अगरिया ने थाना बसंतपुर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्वती अगरिया को 01 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


