पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:PM मोदी-डेरा संत को गालियां; शादी में युवक की हत्या; जेल से बाहर आएंगे मजीठिया; सिडनी में डूबा पंजाबी

नमस्कार, पंजाब की आज की सबसे बड़ी खबर जेल में बंद सीनियर अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़ी रही, जिन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 7 महीने बाद जमानत दे दी। दूसरी खबर PM नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास जी महाराज को अपशब्द कहने से जुड़ी रही। चंडीगढ़ की बड़ी खबर नए चुने मेयर सौरभ जोशी के जनता दरबार से जुड़ी रही, जहां उनका ही पड़ोसी पानी की शिकायत लेकर पहुंच गया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. जेल से बाहर आएंगे मजीठिया, मंत्री बोले- बेल मिली, बरी नहीं हुए पंजाब के पूर्व मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह 7 महीने से आय से अधिक संपत्ति के केस में पटियाला की नाभा जेल में बंद हैं। जमानत का पता चलते ही अमृतसर में मजीठिया के घर के बाहर समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। सुबह ही डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जेल में मजीठिया से मुलाकात की थी। मजीठिया की जमानत पर कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं (पढ़ें पूरी खबर) 2. जालंधर में महिला ने PM मोदी-डेरा बल्लां संत को दी गालियां जालंधर में एक महिला ने PM नरेंद्र मोदी और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास को गालियां दी। उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर शेयर किया। महिला ने कहा कि प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे से परेशान हूं। हर तरफ रोड ब्लॉक हैं, उनको जाने नहीं दिया जा रहा। मेरी बेटी रात से बीमार है। वह उल्टियां कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 3. सिमरनजीत मान के नाती की शादी पर विवाद, सिख भड़के पंजाब के पूर्व सांसद और अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान सिमरनजीत मान के दोहते (नाती) गोविंद सिंह संधू विवादों में घिर गए। अकाली दल (बादल) के नेता विरसा सिंह वल्टोहा ने गोविंद सिंह संधू की शादी के फोटो शेयर कर ऐतराज जताया है। उनका आरोप है कि संधू ने शादी के दौरान कुछ रस्मों में धर्मिक प्रतीकों जैसे चौर और छत्र साहिब का इस्तेमाल किया, जो सिख मर्यादा के खिलाफ है। यह सिर्फ श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के लिए होता है। जैसे ही बढ़ा तो दूल्हे गोविंद सिंह संधू ने माफी मांग ली। (पढ़ें पूरी खबर) 4. फाजिल्का में शादी समारोह में युवक को गोली मोरी फाजिल्का शादी समारोह के बीच फायरिंग हो गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। डीजे पर लड़कियां डांस कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक लड़कियों पर नोट फेंकने लगे, तो विवाद हो गया और गोली चल गई। डीजे वाले के साथ आए युवक को गोली, जिससे आज इलाज के दौरा दम तोड़ दिया ( (पढ़ें पूरी खबर) 5. पूर्व CM चन्नी की वड़िंग ग्रुप को चुनौती, नवजोत कौर को मनाएंगे
पंजाब कांग्रेसी नेताओं में बर्चस्व की लड़ाई जारी है। पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी में वापस लाएंगे। पार्टी छोड़ने का ऐलान करते वक्त नवजोत सिद्धू ने वड़िंग व रंधावा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जिसके बाद सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि अच्छा हुआ, छुटकारा मिला। वहीं कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने मेंटल केस बताया था। (पूरी खबर पढ़ें) 6. अमृतसर में स्नैचर से भिड़ी लड़की अमृतसर में एक लड़की से स्नैचर ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। लड़की ने खुद को बचाने के लिए मोबाइल दूर फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी ने लड़की को थप्पड़ मारे दिए और मोबाइल उठाकर मौके से फरार होने लगा। लड़की ने हिम्मत दिखते हुए उसकी एक्टिवा पकड़कर पीछा किया। इसी दौरान लड़की संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर ) 7. चंडीगढ़ मेयर का जनता दरबार, पड़ोसी पानी की शिकायत लेकर पहुंचा चंडीगढ़ नगर निगम में लोगों की समस्याएं सुलझाने के लिए आज (2 फरवरी को) जनता दरबार लगाया गया। जिसमें मेयर सौरभ जोशी खुद ही 35 मिनट लेट पहुंचे। जिससे लोग नाराज हो गए। हालांकि जनता दरबार में शिकायत वालों से ज्यादा गुलदस्ते वाले पहुंच गए। वहीं इस दौरान मेयर का पड़ोसी ही पानी की शिकायत लेकर पहुंच गया (पढ़ें पूरी खबर) 8. मैरिटोरियस स्कूल के 8 स्टूडेंट्स खाना खाकर बेहोश गुरदासपुर के मैरिटोरिय स्कूल में खाना खाने के बाद 8 स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर कृति ने बताया कि इन बच्चों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। स्टूडेंट्स के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे पहले भी कई बार खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। (पढ़ें पूरी खबर) 9. 124 साल बाद नाभा रियासत के पड़पोते की पगड़ी रस्म पटियाला के हीरा महल में सोमवार को एक सदी से भी ज्यादा (124 साल) पुरानी शाही-सिख परंपरा दोबारा निभाई गई। यहां नाभा रियासत के महाराजा रिपुदमन सिंह के पड़पोते अभि उदय प्रताप सिंह की पगड़ी रस्म पूरी की गई। इस रस्म के बाद अब महल की जिम्मेदारी अभि उदय संभालेंगे। इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सैनी, बाबा ब्यास जी, गुरविंदर जी, हरियाणा शिरोमणि कमेटी के प्रधान दादूवाल जी सहित कई संत-महंत मौजूद रहे। (पढ़ें पूरी खबर) 10. पंजाबी युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत, दोस्त समेत नदी में डूबा पटियाला के युवक की ऑस्ट्रेलिया में नदी में डूबने से मौत हो गई है। उसका दोस्त भी पानी में डूब गया और मौत हो गई। मृतक सचिन (31) पटियाला के राजपुरा का रहने वाला था। उसका दोस्त साहिल हरियाणा के इंद्री का रहने वाला था। सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने गया था। यहां नदी में नहाते समय हादसा हो गया। (पंजाब-चंडीगढ़ की 10 बड़ी खबरों के साथ कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *