भोपाल में साहू समाज नवयुवक मंडल चुनाव:महाकाल परिवर्तन पैनल को मिली बहुमत, राहुल साहू बने अध्यक्ष

भोपाल के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर साहू समाज की नवयुवक मंडल (घोड़ा निक्कास इकाई) के त्रिवार्षिक चुनाव में महाकाल परिवर्तन पैनल ने स्पष्ट बहुमत के साथ जीत दर्ज की। पैनल के 21 में से 20 प्रत्याशी विजयी घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों की सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी संजय साहू और सह-चुनाव अधिकारी राजकुमार साहू के अनुसार, सभी सदस्यों की सहमति से राहुल साहू को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित नवगठित कार्यकारिणी में सौरभ साहू (डिस्पोजल) को संयोजक, लोकेश साहू को उपाध्यक्ष, ऋषभ साहू को महामंत्री, डॉ. आनंद साहू को कोषाध्यक्ष और आकाश साहू को उप महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा सौरभ साहू (नरगटे) संगठन मंत्री, आलोक साहू सांस्कृतिक एवं खेल सचिव, आदित्य साहू प्रचार सचिव और शरद साहू को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में आकाश भगवानदास साहू, विकास साहू, ऋतिक बसंत साहू, रोहित राजकुमार साहू, नरेंद्र साहू (निक्की), प्रशांत साहू, ऋतिक साहू, मिथुन साहू, रोहित ओमप्रकाश साहू, तनुज साहू और निहाल साहू को निर्वाचित घोषित किया गया। नवगठित नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठ प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, घोड़ा निक्कास इकाई के सलाहकार मंडल, कार्यकारिणी सदस्यों और महिला मंडल के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *