सोमनी पुलिस ने मौहाभाठा में की कार्रवाई:खेत से जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नकदी जब्त

राजनांदगांव। जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सोमनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम मौहाभाठा के एक खेत में दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में सोमनी थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम मौहाभाठा स्थित खेत-खलिहान में घेराबंदी की। यहां ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए पांच युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अलख माण्डले (35 वर्ष), हेमचंद नेटी (28 वर्ष), शुभम ठाकूर (26 वर्ष), हरिश कुमार देवदास (30 वर्ष) और योगेश पटेल (28 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी ग्राम मौहाभाठा, राजनांदगांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से और जुए की फड़ से कुल 3110 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक नीले रंग का टॉवेल जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। सोमनी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *