गुजरात के दाहोद से अस्थि विसर्जन के लिए उज्जैन जा रहे परिवार के साथ मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टिपल यूनिट) ट्रेन में मारपीट का मामला सामने आया है। रतलाम स्टेशन से कुछ युवक ट्रेन में सवार हुए, जो नागदा जाने वाले बताए जा रहे हैं। आरोप है कि रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा के दौरान इनमें से एक मुस्लिम युवक ने परिवार की एक लड़की से छेड़खानी की कोशिश की। जब परिजन ने इसका विरोध किया, तो विवाद शुरू हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक विवाद बढ़ने पर खाचरोद स्टेशन से मुस्लिम समाज के और लोगों को बुला लिया गया। इसके बाद 50 से 60 लोगों ने ट्रेन में चढ़कर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित पूरे परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित परिवार अब भी दहशत में है। लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे
ट्रेन में मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय ये वीडियो ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने बनाया है। करीब 6 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं। बोगी में अफरा–तफरी और चीख-पुकार मची है। घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें देखिए… महिला बोली- आरोपी युवक ट्रेन में सिगरेट पी रहा था
पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया कि आरोपी युवक ट्रेन में सिगरेट पी रहा था। जानबूझकर वह लड़कियों की ओर धुआं उड़ा रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू हुई और फिर मारपीट की गई। हालात पर काबू पाने पुलिस ने लाठीचार्ज किया
हिंदू संगठनों को घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर जमा हो गए। मुस्लिम समुदाय की ओर से भी लोग बड़ी संख्या में स्टेशन पर पहुंचने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। बड़ी संख्या में पुलिस बल नागदा पहुंच गया है, ताकि हालात पर नियंत्रण पाया जा सके। जीआरपी की ओर से पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। उज्जैन एसपी बोले- हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा भी नागदा पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। मामला रतलाम जीआरपी के क्षेत्र का है, लेकिन नागदा में जीरो पर कायमी हुई है। फिर भी मामले पर हमारी नजर है। बजरंग दल नेता बोले- आरोपी बदसलूकी कर रहे थे
बजरंग दल के पदाधिकारी रोशन शुक्ला ने बताया कि मेमू ट्रेन से ही किसी ने फोन किया। बताया कि कुछ लोग हिंदू लोगों को मार रहे हैं। मदद के लिए नागदा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां भी बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग किसी अमजद लाला नाम के शख्स के साथ स्टेशन पर जमा थे। यहां पहुंचे, तो वे हमारे नेताओं से बदसलूकी करने लगे। शिकायत पर अमजद लाला के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं, अमजद लाला की तरफ से भी हिंदू नेता पर क्रॉस कायमी की गई है। ये खबर भी पढ़ें…
BJP विधायक के सामने यात्री को चप्पलों से पीटा 19 जून को नई दिल्ली-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री के साथ हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सिर्फ दैनिक भास्कर के पास मौजूद इस वीडियो में ट्रेन के E2 कोच में एक यात्री के साथ यूपी के झांसी रेलवे स्टेशन पर 8-10 लोग लात-घूंसों और चप्पलों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…


